- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Bikaner News Rajasthan News The Folk Culture Is Alive With Dry Holi Farce And Tableaux Playing For 134 Years At Hadoti39s Famous Phuldol Lokotsav
हाड़ौती के प्रसिद्ध फूलडोल लोकोत्सव में 134 साल से खेल रहे सूखी होली, स्वांग और झांकियों से जीवंत है लोक संस्कृति
मीनाक्षी राठौड़
मकराना में 3 मार्च को हुई घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
मकराना में 3 मार्च को फायरिंग की घटना में शार्प शूटरों का निशाना एक व्यापारी था। संयोग ही रहा कि व्यापारी की कार से पहले डीडवाना से बारात में आए मोहम्मद फिरोज बल्खी व उसके साथियों की कार शूट किए जाने वाली प्रस्तावित जगह पर आकर रुक गई। शूटर बाहर के है जबकि उन्हें टारगेट की पहचान मकराना का ही एक अपराधी आरीफ लंगड़ा बताने वाला था। इसकी घटना के वक्त कहासुनी फिरोज से हुई एवं शूटरों ने उसे ही टारगेट मानते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर भून डाला। पुलिस ने घटना के पांच दिन के भीतर मामले का पर्दाफाश किया, जिसमें वारदात का पूरा घटनाक्रम फिल्मी अंदाज में बुना गया था। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर तीन जनों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में अभी और गिरफ्तारियां होनी बाकी हंै। मामले के अनुसार 3 मार्च को फिरोज बल्खी अपने साथी नवाब अली, यूसुफ, अबरार, असलम व फिरोज अहमद के साथ मकराना में शादी समारोह में शामिल होकर वापस स्विफ्ट कार से डीडवाना जा रहा था। रात्रि करीब 8:15 बजे फायरिंग में उसकी हत्या हो गई। ारदात के बाद पुलिस ने अनुसंधान के दौरान दुकानों, ढाबों व रास्तों पर मौजूद घरों व सीसीटीवी फुटेज खंगाले व हमलावरों के बारे में जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि पल्सर बाइक पर आए हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा समीर भाटी व उसके साथी तीन शूटरों को गिरफ्तार करना बाकी है, जिनकी पहचान कर ली गई है। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वारदात में काम में ली गई कार, बाइक व हथियार भी शीघ्र बरामद कर लिए जाएंगे।
बिजली बिलों के साथ थमाए प्रतिभूति राशि के नोटिसों पर विवाद, शिकायतें हो रहीं दर्ज
जयपुर| प्रदेश की सरकारी बिजली वितरण कंपनियां की ओर से वसूली जा रही प्रतिभूति यानि सिक्यूरिटी राशि विवादों में आ गई है। डिस्कॉम की ओर से बिलों के साथ दिए नोटिसों को लेकर हर सबडिवीजन में 100 से 200 शिकायतें दर्ज हो रही है।
दिल्ली में ट्रैफिक कंजेशन, तीन घंटेएयर ट्रैफिक ठप, 7 फ्लाइट डायवर्ट
भास्कर न्यूज | जयपुर
दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को ट्रैफिक कंजेशन के चलते करीब 3 घंटे तक हवाई यातायात ठप रहा। जिसके चलते दिल्ली पहुंचने वाली 50 से अधिक फ्लाइट्स की दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी। सात फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-2489 डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची। ये फ्लाइट कोलकाता से दिल्ली जा रही थी। इसके बाद करीब चार और फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। इनमें एयर इंडिया की वडोदरा से दिल्ली की फ्लाइट एआई-824, स्पाइसजेट की हैदराबाद से दिल्ली की फ्लाइट एसजी-471, एयर इंडिया की अमृतसर से दिल्ली की फ्लाइट एआई-454 और स्पाइसजेट की बेंगलुरु से दिल्ली की फ्लाइट एसजी-136 शामिल है। 45 मिनट बाद फिर दो फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। इंडिगो की वडोदरा से दिल्ली जा रही फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। तो वहीं मुंबई से दिल्ली जा रही एयर एशिया की फ्लाइट संख्या आई5-715 को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। ऐसे में फ्लाइट्स से दिल्ली जाने वाले 1200 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। तो वहीं फ्लाइट लेट होने से कई यात्रियों कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गई। बाद में करीब डेढ़ घंटे बाद क्लीयरेंस मिलने पर एक-एक कर फ्लाइट्स को दिल्ली रवाना किया गया।
कैबिनेट विस्तार हुअा ताे बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकाें काे मिलेगा माैका
जयपुर | राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार की अाेर से कैबिनेट में फेरबदल किया जा सकता है। सबसे दिलचस्प यह है कि बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए छह में से तीन विधायकाें काे मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि तीन विधायकाें काे सरकार में एडजस्ट किया जाएगा। इसकाे लेकर केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर चर्चा हाे चुकी है। मार्च के अाखिर में राज्यसभा के लिए चुनाव हाेना है। उसके ठीक बाद राज्य सरकार की अाेर से कैबिनेट विस्तार करने की चर्चा चल रही है। ये विस्तार मार्च के अंतिम सप्ताह तक या अप्रैल में संभव हाेगा। इसके लिए विधायकाें काे इशारा मिल चुका है। उधर बसपा विधायक भी सरकार पर लगातार इस बात के लिए दबाव बनाए हुए है कि पार्टी ज्वाॅइन करें हुए उन्हें छह महीने गुजर गए, लेकिन अभी तक उन्हें सरकार में शामिल नहीं किया गया है। बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक बार-बार सीएम अाैर प्रदेश प्रभारी से मिल रहे हैं, जिससे उन्हें सरकार में शामिल किया जाए। जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की अाेर से बार-बार पांच साल तक पार्टी के लिए काम करने वाले विधायकाें काे सरकार में मंत्री बनाने के लिए वकालत की जा रही है। गाैरतलब है कि प्रदेश में पांच मंत्री पद खाली है। एेसे में यह देखना दिलचस्प है कि बसपा से अाए विधायकाें में से किसकाे मंत्री बनने का माैका मिल पाता है।
विधायक अाश्वस्त : बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों का कहना है कि सीएम अशाेक गहलोत के फेस पर बसपा छाेड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वाे भी बगैर किसी शर्त के। हमें यकीन है कि किसी भी विधायक काे कुछ मांगने की विधायकों नहीं पड़ेगी। सीएम पहले भी बसपा से शामिल हुए विधायकाें काे मंत्री बनाया। एेसे में उम्मीद है कि इस बार भी सरकार में शामिल किया जाएगा।
वाट्सएप पर बजरी माफिया, 239 के खिलाफ केस दर्ज, 255 टन बजरी जब्त
भीलवाड़ा। बजरी खनन एवं परिवहन राेकने के लिए बनी स्पेशल टास्क फोर्स ने 48 घंटों में जिलेभर में दबिश देकर 20 वाहन सहित 255 टन बजरी जब्त की। टीम काे इस दाैरान एक वाट्सएप ग्रुप का पता चला है, जिससे माफिया अपना नेटवर्क चला रहा था। मंगरोप थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक कार का भी पीछा किया। इसमें बैठा व्यक्ति अवैध खनन करने वालाें को सूचना भेज रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति से एंड्राइड फोन मिला, जिससे व्हाट्स एप ग्रुप से विभागीय कार्रवाई की सूचनाओं का आदान-प्रदान हाे रहा था। ग्रुप से जुड़े सभी 239 व्यक्तियों के खिलाफ मंगरोप थाने में रिपाेर्ट दर्ज करवाई गई है।
इटली से श्रीगंगानगर लौटी छात्रा मिली काेराेना वायरस की संदिग्ध, किया भर्ती
श्रीगंगानगर | कोरोना का पहला संदिग्ध रोगी जिला अस्पताल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इटली से लौटी शहर की विनोबा मार्केट की युवती को डाॅक्टराें ने स्वास्थ्य जांच करते हुए संदिग्ध मानते हुए भर्ती किया है। इटली के मिलान से लौटने के बाद इस 24 वर्षीया युवती का शनिवार को उसकी नाक बहने लगी थी। परिजन एहतियात के ताैर पर युवती को रविवार सुबह जिला अस्पताल लेकर आए थे। पीएमओ डॉ. केएस कामरा के अनुसार संिदग्ध मरीज के गले और स्वाब का सैंपल एसएमएस मेडिकल काॅलेज के माइक्रो बॉयोलाजी विभाग की लैब को भेजा गया है।
बेटा चाहती थी, दूसरी बेटी हाेने से डिप्रेशन में अाई मां 10वीं मंिजल से कूदी, मौत
भिवाड़ ी(अलवर) | दूसरी बेटी हाेने से अवसाद में चल रही एक 32 साल की महिला ने रविवार सुबह अाशियाना अांगन साेसायटी के 10वें फ्लाेर से कूदकर जान दे दी। घटना से पहले महिला मीना की अपने पति पुष्कर गुप्ता से हाेली पर ससुराल जाने काे लेकर बहस भी हुई। इससे पहले िक पति कुछ समझ पाता महिला फ्लैट की बाहर से कुंदी लगा छलांग लगा दी। गंज िकशनगढ़बास िनवासी सीए पुष्कर गुप्ता परिवार सहित अाशियाना अांगन साेसायटी के एम टू टावर में फ्लैट नंबर 207 में रहते हैं। वह िभवाड़ी में ही प्रेक्टिस करते हैं।
नौकरी का झांसा देकर मामा युवती को ले गया, गैंगरेप कर वीडियो बनाया, मामला दर्ज
लक्ष्मणगढ़ (अलवर)। एक युवती ने रिश्ते में मामा लगने वाले व्यक्ति और उसके चार-पांच साथियों के खिलाफ गाजियाबाद व चंडीगढ़ ले जाकर दुष्कर्म करने वअश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने मामला दर्ज कराया कि 26 दिसंबर को वह घर में अकेली थी। रिश्ते में मामा लगने वाला आरोपी गाड़ी लेकर घर आया। उसने नौकरी लगवाने का झांसा दे दस्तावेज लेकर साथ अलवर चलने को कहा। आरोपी उसे अलवर मेंं नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोशी में मामा व उसके साथियों ने उसे गाजियाबाद व चंडीगढ़ ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में मामा व उसके साथी युवती को गाजियाबाद ले गए। दुष्कर्म का वीडियो बना लेने की बात कह उसे धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपी पीड़िता को घर के आसपास छोड़ कर चले गए। पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज किया है।
चालक को आई झपकी, डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, चालक सहित तीन लोगाें की माैत
अजमेर. आदर्श नगर इलाका स्थित बड़लिया-पालरा के बीच हाईवे पर रविवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से जयपुर जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटा खा गई, हादसे में बस चालक सहित 3 सवारियाें की माैत हाे गई, जबकि बस सवार 25 सवारी चाेटग्रस्त हाे गई। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि चालक झपकियां ले रहा था आैर बस तेज रफ्तार में थी। अचानक बस का संतुलन बिगड़ा आैर सामने डिवाइडर से टकराकर बस पलटा खा गई। राहगीराें ने बस में फंसी सवारियाें काे निकालकर एंबुलेंस से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। घायलाें में 5 काे जयपुर रैफर किया गया है। हादसे में बस चालक महाराष्ट्र निवासी कृष्णकांत सहित जयपुर निवासी याेगेंद्र डंगायच आैर अहमदाबाद निवासी मगन भाई पटेल की माैत हाे गई।
सितंबर, 2019 में होना था पूरा निर्माण
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने फोरलेन के धीरे चल रहे निर्माण कार्य को लेकर गुस्सा देखा गया। साथ ही ओवर लोडिंग बसों के खिलाफ भी लोग गुस्से में थे। 1248.58 करोड़ की लागत से बन रहा बर-बनाड़ फोरलेन का कार्य मार्च 2017 में प्रारंभ हुआ था। इसकी लंबाई 110 किमी है। पहले इसके निर्माण की तिथि सितंबर 2019 निर्धारित थी, लेकिन कार्य पूरा नही होने के कारण इसकी अवधि बढ़ाकर जून 2020 की गई है।
हाईवे के डायवर्जन पर रोडवेज बस से टकराया ट्रक, 4 की माैत, 14 घायल
भास्कर न्यूज | बिलाड़ा (जोधपुर)
जोधपुर जिले में निर्माणाधीन बर-बनाड़ फोरलेन पर बीनावास के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक राेडवेज बस व ट्रक में अामने-सामने टक्कर हाे गई। तेज रफ्तार ट्रक बस को एक तरफ से रगड़ता हुआ आगे निकल गया। इससे बस में सवार दो महिलाअाें सहित 4 लाेगाें की माैत हाे गई। जबकि 14 घायल हाे गए। घायलाें काे जाेधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां दो जनाें की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा फोरलेन पर निर्माणाधीन एक पुल के पास डायवर्जन पॉइंट पर हुआ सूचना पर जिला कलेक्टर सहित जोधपुर, बिलाड़ा व पीपाड़ से पुलिस के आला अधिकारी, बिलाड़ा व पीपाड़ उपखंड अधिकारी, आरएसी के जवान आदि मौके पर पहुंचे। हादसे में बिलाड़ा के पास बालासती निवासी गुड्डी (22) प|ी जितेंद्र जाेशी, उचियारड़ा निवासी पंकज (22) पुत्र पुन्नाराम सीरवी, बिलाड़ा की अाेलवी ग्राम पंचायत में अानंदनगर निवासी नेताराम (22) पुत्र तेजाराम व जाेधपुर के प्रतापनगर निवासी कुरैशा बानाे (60) प|ी बरकत की माैत हाे गई, जबकि पाली के रास बाबरा निवासी कविता, रमेश, दिलीप, टाेंक के मालपुरा निवासी मोहनराम, गोवर्धन सिंह, ब्यावर निवासी नोरति, सूरज, पाली के लांबिया निवासी रामप्यारी, अजमेर के मसूदा निवासी कैलाश, बिलाड़ा के बालासती निवासी रक्षा, करण, जितेंद्र, पायल व अशरफ घायल हाे गए। उचियारड़ा निवासी पंकज सीरवी की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पंकज गुजरात में रिफाइनरी में सर्विस करता है और गुजरात से जोधपुर तक ट्रेन में आया। जोधपुर से बिलाड़ा के लिए इस बस में सवार हुआ और हादसा हो गया था।
शाहाबाद में फागगीतों के साथ मनेगी लठमार होली
शाहाबाद| कस्बे सहित क्षेत्र में फागोत्सव पर बृजधाम का असर देखा जाता है। यहां ग्रामीण अंचल में परंपरागत फाग के गीत गाकर लठमार होली खेली जाती है। धुलंडी के दिन मंदिरों पर विभिन्न समाजों के लोग एकत्रित होते हैं। भगवान की प्रतिमाओं पर चंदन, केसर अर्पित कर फूलों की होली खेली जाती है। वर्षों से परंपरा है कि धुलंडी दिन सिर्फ गुलाल की होली होती है। इसके पीछे सोच है कि पानी की व्यर्थ बर्बादी नहीं हो। कस्बा जंगल के बीच स्थित होने के बावजूद यहां होलिका दहन में गोबर के कंडों का उपयोग किया जाता है। इस दिन मोतीपाक (सिंघाड़े के आटे से बनी मिठाई) बनाई जाती है।
आठ जिला व सेशन जजों के तबादले, व्यास जयपुर में जिला जज नियुक्त
जोधपुर| राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने रविवार को एक आदेश जारी कर आठ जिला व सेशन न्यायाधीशों के तबादले किए। आदेश के अनुसार उमाशंकर व्यास को जिला व सेशन न्यायाधीश जयपुर मेट्रो, संगीता शर्मा जिला व सेशन जज अलवर, रविंद्र कुमार जोशी को जिला व सेशन जज भीलवाड़ा, प्रवीण भटनागर को जिला व सेशन जज पाली, देवेंद्र जोशी को जिला व सेशन न्यायाधीश बालोतरा, गिरीश कुमार शर्मा को जिला व सेशन जज राजसमंद, मदनगोपाल व्यास को जिला व सेशन जज बंूदी और चंद्रप्रकाश श्रीमाली को जिला व सेशन जज प्रतापगढ़ के पद पर लगाया है।
अलवर में दाे रोगी स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव, एक संदिग्ध काेराेना वार्ड में भर्ती
अलवर |शहर में नर्सिंग हाेम के दाे मरीजाें काे रविवार काे स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव अाया है। दोनों को नर्सिंग हाेम में भर्ती किया गया, वहीं राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के अाइसाेलेशन वार्ड में काेराेना वायरस संदिग्ध एक युवती काे भर्ती किया गया है। अब वार्ड में दाे संदिग्ध भर्ती हैं। डाॅ. सुनील वर्मा ने बताया कि मालवीय नगर निवासी सीमा काे जुकाम-खांसी हाेने पर नर्सिंग हाेम में भर्ती किया गया। इसी प्रकार नयाबास निवासी जयकृष्ण (60) भी इसी परेशानी काे लेकर रविवार काे भर्ती हुए। निजी लैब पर दाेनाें मरीजाें की जांच कराने पर स्वाइन फ्लू पाॅजिटिव पाया गया।
लाइसेंस फर्जी होने पर क्लेम नहीं रोकें, सुप्रीम कोर्ट ने दिए भुगतान के आदेश
जोधपुर | कोर्ट ने यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी को मृतक परिवार को क्लेम का भुगतान मय ब्याज के साथ करने के आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि चालक का लाइसेंस फर्जी होने के कारण से क्लेम को रोका नहीं जा सकता है। मामले के अनुसार 10 साल पहले ब्यावर निवासी विनोद कोठारी पाली से ब्यावर आ रहे थे, जाडन के समीप उनकी कार को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक परिवार को यूनाइटेड कंपनी ने यह कहते हुए बीमा का भुगतान करने से इनकार कर दिया कि उनके चालक का लाइसेंस फर्जी है।
आयकर विभाग के पूर्व व्यापी कर वसूली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
जोधपुर | राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांती व जस्टिस पीएस भाटी की खंडपीठ ने आयकर अधिनियम 1961 की धारा 115 बीबीई एवं शास्ति की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर आयकर विभाग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता दीपक मराठा की ओर से अधिवक्ता संदीप भंडावत, एनके तापड़िया व मयंक तापड़िया ने याचिका दायर कर कोर्ट को बताया कि आयकर अधिनियम की धारा 115 बीबीई का संशोधन 15 दिसंबर 2016 को दिया गया, जिसमें नोटबंदी के दौरान अघोषित आय पर 30 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत टैक्स करने का संशोधन किया गया है।
जेंडर न्यूट्रल यूनिफाॅर्म रही तो बच्चों में लड़का-लड़की का भेद जरूर खत्म होगा
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
यूनिफाॅर्मिटी ताेड़ने वाली स्कूल यूनिफाॅर्म...शिक्षा, स्कूल, लक्ष्य एक ताे यूनिफाॅर्म अलग क्याें?
यूनिफाॅर्म का मतलब है बराबर या यूनिटी का प्रतीक। है ना ? लेकिन स्कूलाें में ड्रेस काेड ही यूनिफाॅर्म नहीं। जरा स्कूलाें की यूनिफाॅर्म पर नजर डालिए जाे लड़के अाैर लड़कियाें के लिए अलग-अलग हाेती है। लड़काें के लिए शाॅर्ट्स या ट्राउजर्स ताे लड़कियाें के लिए स्कर्ट, ट्यूनिक या सलवार कमीज। कभी साेचा है अापने कि जब एजुकेशन एक, संस्थान एक, मकसद एक ताे यूनिफाॅर्म अलग क्याें? स्कूलाें में जेंडर न्यूट्रल यूनिफाॅर्म हाेनी चाहिए जिससे लड़केे अाैर लड़कियां शुरू से जेंडर न्यूट्रल अाैर जेंडर सेंसिटिव माहाैल के साथ बड़े हाें।
महिला दिवस विशेष सीरीज -3
09
इन छह में से तीन काे मिलेगा राज्य मंत्री पद का माैका
राजेंद्र गुढ़ा, उदयपुरवाटी, वाजिब अली, नगर, लाखन मीना कराैली, जाेगिन्दर अवाना नदबई, संदीप यादव तिजारा अाैर दीपचंद खेरिया किशनगढ़बास में से तीन काे प्राथमिकता मिलेगी। वहीं तीन एडजेस्ट किए जाएंगे।
मोक्ष मंगलानी, अनुष्का नंबियार
जलदाय व निगम की लड़ाई में उलझा मंत्रियों के बंगलों का पानी, रोड कट का ~68 लाख जमा होने के बाद मिली पाइपलाइन डालने की अनुमति
, बीकानेर, सोमवार, 9 मार्च, 2020
हादसा } जोधपुर जिले में निर्माणाधीन बर-बनाड़ फोरलेन के पास हुई बड़ी दुर्घटना
निशाने पर था मार्बल व्यापारी शूटरों ने दूसरे को मार डाला
किशनगंज में आज निकलेगी कलश यात्रा, मायरा पहनााएंगे, कल निकलेंगे स्वांग
{जलदाय विभाग व नगर निगम के बीच चार महीने तक चलती रही लड़ाई
{इस साल गर्मियों में भी रहेगा पेयजल संकट
पॉलिटिकल रिपोर्टर | जयपुर
जलदाय विभाग व नगर निगम के अफसरों की आपसी लड़ाई का खामियां इस गर्मी में सरकार के मंत्रियों को भुगतना पड़ेगा। पेयजल संकट से जूझ रहे मंत्रियों के बंगलों व सिविल लाइन की कॉलोनियोंं में पाइपलाइन डालने के लिए वित्त विभाग ने एक साल पहले दो करोड़ रुपए मंजूर किए थे, लेकिन छह महीने पहले टेंडर व वर्क ऑर्डर डालने के बाद नगर निगम ने पहले रोड कट की राशि जमा होने के बाद ही पाइपलाइन डालने देने पर अड़ गए। नगर निगम के सिविल लाइन जोन के अधिकारियों ने रोड कट के 86 लाख रुपए जमा नहीं होने पर जलदाय विभाग को सड़क नहीं तोड़ने की हिदायत दी थी। अब जलदाय विभाग की ओर से रोड कट के 68 लाख रुपए जमा करवाने के बाद ही नगर निगम ने सिविल लाइन में मंत्रियों के बंगलों तक पाइपलाइन डालने की अनुमति दी है। अब ठेकेदार कंपनी चार महीने में काम पूरा करेगी, यानि इस साल गर्मियों में भी मंत्रियों को पेयजल संकट झेलना पड़ेगा।
_photocaption_नेगेटिव न्यूज सेक्शन*photocaption*
जेंडर भेदभाव से किशोरियां डिप्रेशन का शिकार : रिसर्च
द गार्डियन में सितंबर, 2017 में छपी एक रिपोर्ट चौंकाने वाली है। इस रिपोर्ट में यूके स्थित संस्थान गर्लगाइडिंग के एक सर्वे के अनुसार सोसाइटी में जेंडर स्टीरियोटाइपिंग यानी जेंडर के अाधार पर होने वाले भेदभाव के कारण दुनियाभर में लड़कियां 14 साल की उम्र तक आते-आते डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। न्यूरोबायोलॉजिस्ट के अनुसार जन्म के समय लड़के और लड़कियों के दिमाग की क्षमता एक जैसी होती है। लेकिन जब वे किशोरावस्था में प्रवेश करते हैं ,दोनों की सोचने की क्षमता में फर्क आ जाता है। ऐसा उनके साथ हो रहे भेदभाव के बर्ताव अाैर पक्षपात भरे माहाैल के कारण होता है, जिसमें जेंडर के अाधार पर तय किए गए उनके कपड़ाें के रंग, खिलाैने अाैर उनकी अांखाें में भरे गए सपने शामिल हैं। भास्कर के 11 शहरों में 900 महिलाओं के साथ किए गए सर्वे में भी यूनिफॉर्म में भेदभाव की बात सामने आई। करीब 70% महिलाओं का मत था कि स्कूलों में यूनिफाॅर्म ऐसी हो जो महिला-पुरुष का भेदभाव खत्म करे। 11 शहराें में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, सीकर, अजमेर, अलवर, टोंक, भीलवाड़ा और भरतपुर शहर शामिल हैं।
प्रेरणा बी साहनी
_photocaption_किशनगंज. शोभायात्रा में शामिल होने के लिए तैयार हो रहा घास फूस का हाथी।*photocaption*
प्रशासन भी चाक-चौबंद : एसडीएम चंदन दुबे ने बताया कि उत्सव को लेकर कस्बे में झूल रही बिजली लाइने दुरुस्त करवाने के लिए कहा गया है। पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता भी उपलब्ध रहेगा।
आयोजन समिति के संयोजक गजेंद्र सिंह पंवार और सहसंयोजक नेमीचंद गुरदिया ने बताया कि सोमवार को दोपहर एक बजे से बाबाजी के बाग से कलश यात्रा निकाली जाएगी। बस स्टैंड पहुंचने पर रानीबड़ौद से आने वाले मेहमान मायरा पहनाएंगे। रात को बैंड-बाजे के साथ पटेल मनोज चौधरी की ओर से जुलूस के साथ जाकर होलिका दहन किया जाएगा। चौमुखा बाजार में भजन संध्या होगी। 10 मार्च सुबह 9 बजे कालाजी-गौराजी स्वांग के साथ दिनभर निकलने वाले स्वांगो का सिलसिला शुरू होगा, जो रात 9 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद रात 10 बजे कई धार्मिक झांकियों के साथ कृत्रिम हाथी पर भगवान चारभुजा नाथ को विराजमान कर शोभायात्रा परंपरागत मार्ग से होती हुई निकाली जाएगी। 11 मार्च को कजरी नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। वहीं 12 मार्च को कवि सम्मेलन होगा। इन कार्यक्रमों के दौरान फूलडोल लोकोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर लक्की ड्राॅ भी खोला जाएगा।
भास्कर न्यूज | किशनगंज
कस्बे में होली पर हाड़ौती का प्रसिद्ध फूलडोल लाेकोत्सव मनाया जाएगा। घरों और बाजारों में आकर्षक सजावट होगी। यहां स्वांगों के साथ भगवान की लीलाआें से जुड़ी झांकियां निकलती है, जिन्हें देखने के लिए प्रदेशभर से लोग यहां पर पहुंचते हैं। खास बात यह है कि सूखी होली की परंपरा का निर्वहन किया जाता है। यहां 134 साल से जनसहयोग से यह परंपरा कायम है। इसमें कस्बा सहित क्षेत्र से लोग उत्साह से भागीदारी करते हैं।
पांच दिवसीय फूलडोल लोकोत्सव में धुलंडी की रात को निकलने वाली शोभायात्रा में मुख्य अतिथि कलेक्टर इंद्रसिंह राव होंगे। फूलडोल आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि कटारिया ने बताया कि कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। कार्यक्रमों को लेकर अलग-अलग समितियां बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
ब्रीफ