- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Bikaner News Rajasthan News The Government Of The City Heard There Was No More Outbreak In The Cleaning Councils Not In The Ward The Monitoring Of The Corporation Was Also Ineffective
सुनाे शहर की सरकार...वार्ड में नहीं हा़े रही सफाई पार्षदों में फूट रहा अाक्राेश, निगम की मॉनिटरिंग भी बेअसर
महापाैर अाैर आयुक्त के बीच अधिकारों काे लेकर चल रहे विवाद का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ने लगा है। उसे देखते हुए अब पार्षद इस व्यवस्था काे संभालने के लिए अागे अाए हैं। भाजपा पार्षदों ने गुरुवार काे आयुक्त से मुलाकात कर ट्रैक्टरों के ट्रिप की पर्ची काटने का काम पार्षदों काे सौंपने की मांग की है।
भाजपा अाैर कांग्रेस के पार्षदों ने आयुक्त से मुलाकात कर वार्डों में सफाई व्यवस्था पर अाक्राेश व्यक्त किया। विनाेद धवल ने वार्डों में सफाई कर्मचारी पूरे नहीं अा रहे। फिर भी हाजिरी पूरी लग रही है। जमादार रजिस्टर नहीं बताते। ट्रैक्टर कचरा उठाने ही नहीं अा रहे हैं अाैर उनका भुगतान हा़े रहा है। धवल ने कहा कि निगम स्तर पर मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है। यह काम पार्षदों काे सौंपना चाहिए। ताकि वार्डों में सफाई हाेने लगे। पार्षद प्रमाेद सिंह शेखावत, मुकेश पंवार, अनूप गहलाेत, पीयूष ने भी उनके वार्डों में सफाई नहीं हाेने की शिकायत की। कांग्रेसी पार्षद महेन्द्र बडगूजर ने वार्ड में गंदगी से अटे नाले का फाेटाे दिखाते हुए कहा कि कई बार कहने के बाद भी जेसीबी अाैर ट्रैक्टर नहीं भेजा जा रहा है। ये माैत के नाले बनते जा रहे हैं। हाल ही में भुट्टों के बास में एक युवक की नाले में डूबने से माैत हा़े चुकी है। उसकी भी शिकायत थी, लेकिन निगम ने सफाई नहीं करवाई। पार्षदों ने कहा कि शहर के हालात बदतर हाेते जा रहे हैं। महापाैर खुद दाैरा कर चुकी हैं। उसके बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। जावेद पड़िहार, मनाेज जनागल,सुनील, प्रफुल्ल हटीला, बबलू,वाहिद, मनाेज नायक अादि पार्षदों ने भी सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की।
अब सफाई कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की काॅपी भी देनी हाेगी
इंफ्रा रिपाेर्टर | बीकानेर
नगर निगम आयुक्त डाॅ. खुशाल यादव ने शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था काे सुधारने के लिए कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यादव ने फील्ड से ड्यूटी पर मौजूद सफाई कर्मचारियों के फाेटाे मंगवाने के साथ ही अब जमादार से हाजिरी रजिस्टर की काॅपी भी भेजने के निर्देश दिए हैं।
निगम आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों काे जमादार, सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति अाैर अनुपस्थिति स्टेटमेंट के साथ उसका टाेकन नंबर अाैर हाजिरी रजिस्टर की फाेटाे काॅपी भेजने के लिए पाबंद किया है। प्रत्येक महीने की 18 तारीख तक स्थापना स्वच्छता अनुभाग काे यह रिकार्ड भेजना हाेगा। अभी तक निरीक्षक केवल स्टेटमेंट ही भेजते अा रहे हैं। जमादार के रजिस्टर में कितने कार्मिक उपस्थित रहे, इसकी सूचना आयुक्त तक नहीं पहुंच पा रही थी। आयुक्त ने कहा है कि हाजिरी समय पर अाने से वेतन बिल तैयार कर माह की 24-25 तारीख तक काेष कार्यालय भिजवाए जा सकेंगे। साथ ही उन्होंने निर्देशों की पालना नहीं करने पर दोषी कार्मिक के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उधर...सफाई कर्मचारियों की शिकायत पार्षद प्रतिनिधि करते हैं परेशान
इंफ्रा रिपाेर्टर | बीकानेर
शहर में सफाई काे लेकर चल रही अव्यवस्थाओं काे देखते हुए पार्षद इसकी मॉनिटरिंग अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों की शिकायत है कि पार्षद प्रतिनिधि उन्हें परेशान कर रहे हैं।
सफाई कर्मचारी नेताओं ने गुरुवार काे निगम आयुक्त से मुलाकात कर अपने14 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा करते हुए कहा कि वार्डों में सफाई कर्मचारियों काे परेशान किया जा रहा है। इस पर राेक लगाई जाए।
इसके साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों से उनके मूल पद पर ही काम लेने की मांग की अाैर कहा कि दफ्तरों में बैठे कर्मचारियों काे फील्ड में भेजा जाए। ताकि वार्डों में सफाई कर्मचारियों की कमी दूर हा़े सके। रतनलाल चांवरिया, गणेश चंदेलिया, शिवलाल तेजी ने कर्मचारियों की पदोन्नति सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
नगर निगम } भाजपा अाैर कांग्रेस के पार्षदों ने आयुक्त से मिलकर जताया राेष, कहा-ट्रैक्टराें की पर्ची काटने का काम पार्षदों काे सौंपा जाए
वार्ड 52 में अटा नाला। लंबे समय से नहीं हुई सफाई।