पटवारियों ने मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी
राजस्थान पटवार संघ उपशाखा बज्जू द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एसडीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। बज्जू पटवार संघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पूर्व में सरकार के साथ हुए समझौते के दो वर्ष बाद भी अभी तक पटवारियों को राहत नहीं मिली है जिससे उनमें में रोष व्याप्त है। राजपुरोहित ने बताया कि संघ द्वारा वेतन विसंगति में सुधार करते हुए पे ग्रेड 3600 या पे लेवल 10 किया जाए। इसके अलावा एसीपी योजनांतर्गत 9,18,27 के स्थान पर 7,14,21,28,32 की सेवा अवधि पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ व पदोन्नति दी जाए। यदि 22 मार्च तक पटवारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन किया जाएगा।