गुरुद्वारा सिंह सभा खाजूवाला में समाज की बैठक हुई
खाजूवाला | गुरुद्वारा सिंह सभा खाजूवाला में रविवार को सिख समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गुरुद्वारा सिंह सभा खाजूवाला प्रधान बलदेव सिंह बराड़ ने की। बैठक में गुरुद्वारा साहिब में साफ सफाई व लंगर व्यवस्था सुचारू रूप से करने का निर्णय लिया गया। पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी समय से मासिक बैठक पहले रविवार को गुरुद्वारा खाजूवाला में होगी।