समारोह में गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित किया
पलाना| प्रतिभा खान का हीरा, बगीचे की संजीवनी, बगुलों के झुंड का हंस होता है। ये वाक्य रविवार को गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति एचडी चारण कुलपति तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर ने व्यक्त किए। विद्या की देवी मां सरस्वती पूजन के साथ शुरू हुए समारोह में ग्रामीणों ने अतिथियों का फूलमालाओं व साफा, शॉल व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। समारोह में गंाव की प्रतिभाओं, नए कर्मचारियों, उत्कर्ष कार्य करने वाले लोगों व बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।