पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मास्टर प्लान में जाेन विकास याेजनाअाें का प्रावधान हाे : बिहारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकानेर | विधानसभा में शुक्रवार को नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने राजस्थान नगर सुधार (संशोधन) विधेयक 2020 एवं राजस्थान न्यायालय फीस एवं वाद मूल्यांकन (संशोधन) विधेयक की चर्चा में भाग लिया। बिश्नोई ने राजस्थान नगर सुधार (संशोधन) विधेयक 2020 पर सुझाव दिया कि राज्य के लगभग सभी शहरों का मास्टर प्लान पहले से बना हुआ है ऐसे शहरों के समग्र व समुचित विकास के लिए जोनल प्लान बनाए जाने चाहिए। उन्हांेने कहा कि एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में भी मास्टर प्लान को सही तरीके से लागू करने के लिए जोनल प्लान बनाया जाना अनिवार्य किया जाना चाहिए । जबकि सरकार इस बिल के माध्यम से एक लाख से कम आबादी वाले 170 शहरों का गला घोंटना चाह रही है, जो कि गलत है। अधिकांश शहरों के मास्टर प्लान ही त्रुटिपूर्ण है, इसलिए सबसे पहले मास्टर प्लान सही किए जाए, नहीं तो जोनल प्लान भी गलत बन जाएंगे।
खबरें और भी हैं...