पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जान से मारने की धमकी व मारपीट करने का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पांचू | पांचू थाना क्षेत्र के साईंसर गांव के एक व्यक्ति ने अपने दो भाईयों व भतीजों पर जान से मारने की धमकी देने व एकराय होकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी आसुराम ब्राह्मण ने बताया कि रविवार को वह गांव के बस स्टैंड पर स्थित अपनी दुकान खोली तो दुकान में रखी आटा चक्की मशीन, कम्प्रेशर व पंचर निकालने का सारा सामान गायब था। दुकान के पीछे भाई हरदेवा राम का घर है तो मैं उनसे पूछताछ करने गया तो इतने में उसका भाई हरदेवाराम, संपतलाल, भतीजे चंदूराम, श्रवण, अभिषेक आदि एकराय होकर आए। मैंने उक्त लोगों से दुकान में रखे सामान के बारे में पूछा तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उक्त आरोपीगण उसे जान से मारने की धमकी दी।
खबरें और भी हैं...