पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोहता चौक के हनुमान मंदिर में आज 21 तरह के राेटाें का भाेग लगेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माेहता चाैक के हनुमान मंदिर में शनिवार काे 21 तरह के राेटाें का भाेग लगाया जाएगा। इस अायाेजन के लिए शुक्रवार काे दिनभर तैयारियां चलती रही। शनिवार काे शाम काे राेटाें का भाेग लगाने के बाद शाम साढ़े सात बजे महाअारती हाेगी। अायाेजन से जुड़े बसंत अाचार्य ने बताया कि महाअारती श्यामसुंदर अाेझा व दामाेदर दास अाेझा करेंगे। हनुमानजी काे गेहूं, बाजरे, बेसन, मक्की, 5. मैदे, बादाम, काजू, किशमिस, अखराेट, पिस्ता, इलायची, केशर, मिश्री, मलार्इ, गूंद, नारियल गट, गुलकंद, पनीर, गुड़ व चना, किटी अाैर अजवायन के राेटा का 35 किलाे का भाेग लगाया जाएगा। अायाेजन से जुड़े घनश्याम लखाणी, अाशाराम जाेशी, लक्ष्मीनारायण जाेशी अादि व्यवस्थाअाें में जुटे रहे।

खबरें और भी हैं...