पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जयपुर से हैदराबाद चलने वाली ट्रेन को बीकानेर तक बढ़ाया जाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकानेर | जयपुर से हैदराबाद तक चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन अजमेर-हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 17019 व 17020 को बीकानेर तक बढ़ाने की मांग की गई है। इस संबंध में रेल यात्री सेवा सुविधा समिति व बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने संयुक्त रूप से रेलमंत्री पीयूष गाेयल काे पत्र लिखा है। पत्र में समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने लिखा है कि यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती है, इसलिए बीकानेर भी यह ट्रेन आएगी तो सप्ताह में बीकानेर से उज्जैन के महाकाल के दर्शनार्थ, अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए एक ट्रेन मिल जाएगी। साथ ही बीकानेर तक इस ट्रेन के विस्तार होने से हैदराबाद भी जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अजमेर के लिए केवल एक ही ट्रेन सप्ताह में अभी बीकानेर से है। उज्जैन के लिए भी सप्ताह में दो दिन ट्रेन हैं, लेकिन वर्तमान में उज्जैन के लिए बीकानेर को प्रतिदिन ट्रेन की आवश्यकता है।
खबरें और भी हैं...