- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Panchoo News Rajasthan News Two And A Half Lakhs Of Fires Burnt Two And A Half Million Cash Gold And Silver Jewelery Including Tractor
दो झोपड़ी में आग लगने से ढाई लाख नकद, ट्रैक्टर सहित सोने-चांदी के आभूषण जले
गुरुवार को पांचू की उतरादी रोही व कुंभासर की रोही में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से ढाई लाख रुपए नकद, ट्रैक्टर व सोने-चांदी के आभूषण जल गए।
पहली घटना दोपहर ढाई बजे कुंभासर गांव की रोही में मूलिसंह राजपूत की ढाणी में हुई। वहां अज्ञात कारणो ंसे लगी आग के कारण दो झोपड़े व दो छांद पूरी तरह से जल गए। आग के कारण झोपड़े में रखे 1.53 लाख रुपए नकद, 10 भरी सोने व एक किलो चांदी के आभूषण के साथ ही घर का सामान व पशु चारा जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। टैंकर से पानी डालकर जब तक आग बुझाई तब तक सबकुछ जल चुका था।
वहीं दूसरी घटना शाम छह बजे पांचू की उतरादी रोही में बंशीधर ब्राह्मण के ट्यूबवैल पर हुई। वहां पर भी अज्ञात कारण से लगी आग ने दो झोपड़ी, एक छांद के साथ ही ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। जिस समय आग लगी, उस समय ढाणी में कोई नहीं था। ऐसे में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग के कारण झोपड़ी में रखा एक लाख रुपए नकद, 14 भरी सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी के आभूषण के साथ ही अन्य सामान पूरी तरह से जल गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण रामचंद्र सियाग, हड़मान गोदारा, अन्नाराम आदि मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।