पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो कार की भिड़ंत, एक जने की मौत, महिला सहित सात जने घायल हुए, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 जयपुर रोड रायसर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह दो आल्टो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही कार में सवार सात जने घायल हो गए। नापासर एसएचओ संदीप पूनिया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पीबीएम ट्रोमा सेंटर भेजा गया। घटना के कारण एक बार दो तरफ रास्ते पर वाहनों की कतार लग गई जो पुलिस ने पहुंचकर खोलवाया।

पुलिसने बताया कि एक कार बीकानेर की तरफ से जा रही थी। वही दूसरी कार बीकानेर से जयपुर की तरफ जा रही थी। मृतक हरिसिंह पुत्र गोपाल सिंह रामपुरा बस्ती गली नंबर छह का निवासी है। वही घायलों में पलाना निवासी किशोर सिंह, बीछवाल निवासी नरेंद्र सिंह, इंद्रा कालोनी निवासी नरपत सिंह, रामपुरा बस्ती निवासी राजेंद्र सिंह, सुजानगढ़ जिला चूरू निवासी आदित्य प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह व मैना कंवर का पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा था। मृतक के पुत्र राजेंद्र सिंह ने प्रदीप सिंह के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सामने से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

ट्रक में बाइक गिरने से चालक की मौत, सवार घायल


महाजन | अर्जुनसर पल्लू मेगा हाईवे पर बुधवार देर रात को मोटरसाइकिल ट्रक में गिरने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। वही सवार एक जना घायल हो गया। महाजन थाना के हेड कांस्टेबल पूर्णमल बुडानिया ने बताया कि बुधवार देर रात को विकास पुत्र सहीराम अपने चर्चा भाई सतीश पुत्र हरिराम के साथ मोटरसाइकिल पर खेत जा रहा था। अर्जुनसर से पल्लू की तरफ करीब एक किमी की दूरी पर एक होटल के पास आगे चल रहे ट्रक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे मोटरसाइकिल ट्रक के अंदर जा घुसी। मोटरसाइकिल चालक विकास पुत्र सहीराम की मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल पर सवार दोनों को महाजन सामुदायिक चिकित्सालय पर लाया गया। जहां विकास शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। वही सतीश का प्राथमिक उपचार कर बीकानेर के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
खबरें और भी हैं...