मारपीट के दो अलग-अलग मामले नोखा थाने मंे हुए दर्ज
मारपीट करने के दो अलग-अलग मुकदमे शुक्रवार को नोखा थाने में दर्ज किए गए। पहला मुकदमा भामटसर के पूनमचंद जाट ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 13 मार्च को सुबह घर से गुवाड़ की तरफ आ रहा था, उस समय अर्जनराम, रामचंद्र, मोहनराम व दो चार अन्य ने उसके साथ मारपीट की। जेब से पांच हजार रुपए आरोपियों ने छिन कर ले गए। दूसरा मुकदमा मान्याणा के पूनमचंद जाट ने दर्ज करवाया कि मेरे फूफा रामचंद्र जाट निवासी भामटसर का खेत मान्याणा-भामटसर रोड पर स्थित है। 12 मार्च को शाम के करीब साढे पांच बजे मेरे फूफा रामचंद्र अपने खेत को संभालने के लिए गए हुए थे। वह भी उनके साथ था। रामचंद्र ने अपने बड़े भाई रामनारायण डूडी को अपने हिस्सा पांती की कृषि भूमि पर काश्त करने से मना किया तो रामनारायण डूडी, उसकी प|ी सुरजादेवी व पुत्र चैना देवी नाराज हो गए और तीनों एकराय होकर रामचंद्र के साथ लाठियों से मारपीट की। वह बीच-बचाव करने लगा तो मुझे मारने के लिए मेरे पीछे भागे। फूफा रामचंद्र हिस्सा पांती के खेत में लगाई हुई पट्टियों को भी तोड़ डाला व मौके से तार को चोरी कर ले गए।