उम्मेद ग्रंथावली का लोकार्पण 15 को
बीकानेर | कवि उम्मेदराम बारैठ की कृति उम्मेद ग्रंथावली का लोकार्पण 15 मार्च को होगा। उम्मेद ग्रंथावली का संकलन एवं संपादन प्रो. मंजूला बारेठ ने किया है। मत्स्य की मीरां समान बाई शोध संस्थान, माहुॅद, अलवर की अध्यक्ष प्रो. मंजूला बारेठ ने बताया कि उम्मेद ग्रंथावली का लोकार्पण समारोह रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड नं. दो पर स्थित सीताकुंज में 15 मार्च की सुबह सवा दस बजे रखा गया है। इस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. अर्जुनदेव चारण होंगे। समारोह के अति विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल तथा पूर्व राज्यसभा सांसद औंकारसिंह लखावत होंगे। राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के संयोजक मधु आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीकानेर तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. हाकमदान चारण तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रूपसिंह बारेठ होंगे।