पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अज्ञात चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़ पर 30 हजार की नकदी चोरी की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अज्ञात चोरों ने कस्बे की वाल्मीकि बस्ती स्थित नवल साहब के मंदिर का दानपात्र तोड़ पर करीब 30 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गया। चोरी की वारदात का पता शुक्रवार सुबह मंदिर में पूजा करने गए पुजारी अशोक कुमार को पता चली। मंदिर की मुख्य मूर्ति के पास रखे लोहे के बने दान पत्र के ताले अज्ञात चोरों के द्वारा तोड़े हुए थे। सूचना मिलने पर नोखा थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर का जायजा लेकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। घटना स्थल की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग पहुंचे और उन्होंने चोरों को तत्काल चोरों को पकड़ने की मांग की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मंगलाराम पंडित, जयनारायण पंडित सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...