पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चादर अाैर अकीदत के फूल चढ़ाए अमन चैन की दुअा मांग मनाया उर्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकानेर | रिड़मलसर गांव में मीर्जावाली की दरगाह पर विभिन्न कार्यक्रमाें के साथ उर्स मनाया गया। इस माैके पर चादर अाैर अकीदत के फूल चढ़ाकर मुल्क में अमन-चैन की दुअा मांगी गई। वहीं सुफीयाना अंदाज में कलाम पेश किए गए। मुस्लिम युवा मंच के अध्यक्ष अरमान अली ने बताया कि मंगलवार काे अायाेजित उर्स के माैके पर हैदर अली थेईम, माेहम्मद रफीक अादि ने चादर चढाई। मिर्जा गरीब नवाज खिदमत कमेटी की अाेर से उर्स की व्यवस्थाएं की गई। इस दाैरान गुलाम हुसैन ने सूफीयाना अंदाज में कलाम पेश किए। इससे पूर्व चादर जुलूस निकाला गया। वहीं गद्दीनसीन रमजान मुजावर ने चादर, फूल व शिरनी चढ़ाकर मुल्क में अमन-चैन की दुअा की। इस माैके पर हजरत मिर्जा मुराद बेग, अाबिद सहित बड़ी संख्या में जायरीन माैजूद रहे।
खबरें और भी हैं...