पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जल मंदिरों का लोकार्पण हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलायत | सदर बाजार स्थित कोडाणा भैरव नाथ मंदिर के पास सत्यनारायण गेधर की स्मृति में बनाए गए जल मंदिर का लोकार्पण जागेरी महंत अशोकानंद महाराज व समाजसेवी ओमप्रकाश रंगा ने किया। इस अवसर पर महाराज ने कहा कि पानी की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि पानी व्यर्थ ना बहाए। पानी अमृत है लेकिन वर्तमान में तेजी से पानी धरती पर कम हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व उपसरपंच महेश प्रकाश रंगा, विजय कुमार भूटिया, जय कुमार यादव, शिवदयाल कुमावत, झंवर महाराज, मुमताज अली, केदार सुथार आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...