पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पश्चिमी विक्षोभ से फिर पलटा मौसम, शहर में दाे दिन में 2.8 मिमी बारिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बार बार पलटा खा रहा है। दो दिन से बीकानेर शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इसके कारण दिन व रात के तापमान में गिरावट आई। वहीं दो दिन हुर्इ बारिश में बुधवार काे ही मापने याेग्य बारिश हुई।

मंगलवार काे बूंदाबांदी के बाद हवा की रफ्तार बढ़ गई। इससे पहले सोमवार को रात को धूलभरी आंधी भी चली। बुधवार को शहर में 2.8 मिमी बारिश हुई। शहर के साथ साथ महाजन अाैर जैतपुर में भी बारिश हुई। जैतपुर में ताे मंगलवार अाैर बुधवार दाेनाें दिनाें काे मिलाकर पांच अंगुल बारिश हुई। वहीं देराजसर गांव में ताे अाकाशीय बिजली गिरने से एक झाेंपड़ा जल गया, वहां रहने वाले लाेग काे बचकर बाहर अा गए लेकिन झाेंपड़े में बंधा बछड़ा जल गया। बुधवार काे सुबह से अासमान साफ था लेकिन 10 बजे बाद अचानक माैसम ने पलटा खाया। कुछ ही देर में अासमान में बादल छा गए अाैर हवा की रफ्तार तेज हो गई। दोपहर एक बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। शहर के कुछ इलाकों मंे जहां तेज बारिश हुई तो कुछ इलाकों में रिमझिम का दौर करीब 20 मिनट तक चलता रहा। माैसम विभाग के अनुसार बुधवार काे मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री अाैर न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट अाई। बुधवार काे अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री अाैर न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया।

आज फिर बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को भी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बीकानेर संभाग के अलावा नागौर में मेघ गर्जना के तेज हवाएं जल सकती है। इतना ही नहीं बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी ने फिर से किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
खबरें और भी हैं...