महिलाअाें ने रैली निकाल दिया एकता का संदेश
बीकानेर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल बीकानेर द्वारा रविवार “वुमन ऑन व्हील’ दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। इस रैली का शुभारंभ आरजेएस रचना व्यास बिस्सा ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रज्ञा नौलखा ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के मन मस्तिष्क में स्वयं का आत्मसम्मान जागृत करना था। पुरुष वर्ग भी महिलाओं को सम्मान दें तथा महिला वर्ग भी स्वयं एक दूसरे का सम्मान करें।
रैली में मेघा हर्ष की विशेष उपस्थिति रही। रैली प्रातः 9:30 बजे एसपी मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर अंबेडकर सर्किल, तुलसी सर्किल कचहरी पब्लिक पार्क होते हुए महात्मा गांधी पार्क (सर्किट हाउस के सामने) पहुंची। अहिंसा के प्रेरणा स्रोत महात्मा गांधी की प्रतिमूर्ति के नीचे श्राविका लीला कोठारी को आरजेएस रचना व्यास बिस्सा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष इंदर चंद सेठिया, तेरापंथ सभा के मंत्री सुरेश बैद, समाजसेवी बसंत नौलखा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रांत नाहटा एवं मंत्री मनीष सुखानी, महिला मंडल की अध्यक्ष शांता भूरा एवं मंत्री प्रेम नौलखा द्वारा सम्मान दिया गया। रैली में संप्रदाय से ऊपर उठकर करीब 180 जनों ने नारी शक्ति व एकता का परिचय दिया। रैली में ट्रैफिक प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा।