पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • Bikaner News Rajasthan News Women Will Sell Liquor Open Eight Shops In Their Name And Lottery Of 54 Groups Of Country Liquor

महिलाएं बेचेगी शराब, उनके नाम खुली अंग्रेजी की अाठ दुकानाें अाैर देशी शराब के 54 समूह की लाॅटरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शराब व्यवसाय में अब महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। शराब की दुकानें हासिल करने के लिए सैकड़ाें महिलाअाें ने अावेदन किए अाैर उनकी लाॅटरी भी निकली।

बीकानेर जिले में अंग्रेजी शराब की 39 अाैर देशी शराब के 159 समूह में 187 दुकानाें के लिए 12 मार्च काे पाेलीटेक्निक काॅलेज में लाॅटरी निकाली गई थी। शराब की दुकानें हासिल करने के लिए सैकड़ाें में महिलाअाें ने अावेदन किए थे। इनमें से अंग्रेजी शराब की अाठ अाैर देशी शराब के 54 समूह की लाॅटरी महिलाअाें के नाम निकली है। अंग्रेजी शराब की बीकानेर शहर में पांच दुकानें सुशीला देवी, विमला देवी, पुष्पा कंवर, कमाेद कंवर अाैर लक्ष्मी शर्मा, नाेखा में दाे दुकानें ममता देवी पारीक, उर्मिला देवी अाैर श्रीडूंगरगढ़ में एक दुकान साेहन कंवर के नाम हुई है। जिला अाबकारी अधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि जिन लाेगाें के नाम लाॅटरी निकली है, उन्हें 16 मार्च तक लाइसेंस फीस अाैर धराेहर राशि जमा करवानी हाेगी। एेसा नहीं करने पर संबंधित दुकान अारक्षी अावेदक काे अाबंटित कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...