पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विश्व उपभोक्ता दिवस कल टाउन हाॅल में होगा कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकानेर | विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में उपभोक्ता अधिकारों का प्रचार-प्रसार के साथ ही राज्य स्तरीय हैल्प लाइन के टोल फ्री नम्बर तथा व्हाटसअप नम्बर का भी प्रचार किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी यशवन्त भाकर ने बताया कि टोल फ्री नम्बर 1800 180 6030 तथा व्हाटसअप नम्बर 7230086030 पर उपभोक्ता जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्व उपभोक्ता दिवस शहरी जन कल्याण सेवा संस्था द्वारा संचालित राष्ट्रीय उपभोक्ता मंच बीकानेर (स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन) एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 मार्च को टाऊन हाल में शाम 4 बजे मनाया जाएगा। राष्ट्रीय उपभोक्ता मंच चेयरमैन डाॅ.मेघराज आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर होली स्नेह मिलन समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही उपभोक्ता हित व सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...