यश ने प्रदेश में 10 वां, जिलास्तर पर पहला स्थान हासिल किया
बीकानेर| माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड की अाेर से अायाेजित राज्य प्रतिभा खाेज परीक्षा में यश खेशवानी ने राज्य स्तर पर दसवां स्थान व जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। बाेर्ड की अाेर से अायाेजित इस परीक्षा में प्रथम 50 तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियाें काे स्नातकाेत्तर शिक्षा तक प्रति माह 2 हजार रूपयाें की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यश की इस उपलब्धि पर शिक्षकाें व परिजनाें ने प्रसन्नता जताई है।