तुम शक्त हाे, सशक्त हाे, तुम शक्ति हाे... बेटियाें के सपने पूरे करने व नारी मन की भावनाअाें के सम्मान का संकल्प
तुम शक्त हाे, सशक्त हाे, तुम शक्ति हाे। बेटियाें के सपने पूरे करने व नारी मन की भावनाअाें के सम्मान का संकल्प लेते हुए रविवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस माैके पर विभिन्न संस्था-संगठनाें की अाेर से प्रतिभावान महिलाअाें सम्मान भी किया गया। अायाेजनाें के क्रम में भाजपा महिला माेर्चा की अाेर से महिला समानता के अधिकार पर विचार गाेष्ठी हुई। इस दाैरान डाॅ.दीप्ति वहल, डाॅ.मीना अासाेपा, सुमन शेखावत, डाॅ.मंजू कच्छावा सहित महिला पार्षदाें के साथ ही अखिलेश प्रताप सिंह व मधुरिमा सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। जिला एनएसडी इकाई व जिला चिकित्सालय की अाेर से शिविर के दाैरान महिलाअाें काे असंक्रामक राेग विषयक टैग लगाते हुए सैनेटरी पैड का निशुल्क वितरण किया गया। शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की अाेर से तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन व देव सेवा संस्थान की अाेर से रानीबाजार स्थित शिव मंदिर में सुभाष मित्तल की अध्यक्षता में महिला दिवस की प्रासंगिकता पर संवाद किया गया। राष्ट्रीय कवि चाैपाल की अाेर से कविता पाठ व चार महिला रचनाकाराें का सम्मान किया गया। एमएम स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकाें की अाेर से मातृशक्ति अाैर समाज विषय पर व्याख्यानमाला अायाेजित की गई। पर्यटल लेखक संघ व महफिले अदब संस्था की अाेर से शहर की महिला रचनाकाराें पर केंद्रित हिंदी कविता कृति का विमाेचन किया गया। जेएसबी नर्सिंग केयर की अाेर से महिला स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास विषय पर संगाेष्ठी का अायाेजन किया गया। एक रूपया राेज सेवा संस्था की अाेर से कच्ची बस्तियाें में महिलाअाें काे भाेजन, राजस्थान असंगठित कामगार कांग्रेस की अाेर से कन्या छात्रावास में महिलाअाें व छात्राअाें का सम्मान, किया गया।
प्रतिभावान महिलाअाें का सम्मान, उनसे सीख लेने का अाह्वान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के माैके पर विभिन्न संस्था-संगठनाें द्वारा प्रतिभावान महिलाअाें का सम्मान कर उनके जीवन से सीख लेने का अाह्वान किया गया। इस क्रम में इनरव्हील क्लब की अाेर से अायाेजित समाराेह के दाैरान विशेष महिला पेट्राेलिंग यूनिट की 17 महिला पुलिसकर्मियाें का सम्मान किया गया। वहीं भीखमचंद फाउंडेशन व गणेश मूवी की अाेर से अभिनेत्री सीमा माेटवानी काे बीकानेर कला सम्मान से सम्मानित किया गया। इस माैके पर शंकर सेवग, शिवरतन सेवग, विकास शर्मा, ऋतु शर्मा, धर्मेंद्र व ऋतुध्वज अादि माैजूद थे। मानव सेवा समिति की अाेर से बेटी बचाअाे बेटी पढ़ाअाे अभियान के तहत डाॅ.अशाेक झाझंड़िया, डाॅ.संजय सारण, रामेश्वरलाल चाैधरी अादि ने विभिन्न प्रतियाेगी परीक्षाअाें में सफल हुई धापू जाट का सम्मान किया गया।
नारी जाग्रति का संदेश, महिलाअाें ने निकाली स्कूटी रैली
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के माैके पर गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल की अाेर से रविवार काे अध्यक्ष ममता रांका के संयाेजन में वाॅव रिसेपैक्ट माॅम वुमन अाॅन व्हील्स रैली निकाली गई। साध्वी प्रतिभाश्री जी व साध्वी बसंतप्रभाश्री जी अाैर डाॅ.विमला डुकवाल ने रैली काे ध्वज दिखाकर रवाना किया। शांति निकेतन से निकली विभिन्न मार्गांे से हाेते हुए रैली में महिलाएं अाैर युवतियां केसरिया परिधान में महिला जाग्रति का संदेश देते हुए अाशीर्वाद भवन पहुंची। जहां प्रेरणा सम्मान समाराेह का अायाेजन किया गया। समाराेह के दाैरान प्रधान राधादेवी सियाग, एडीएम सिटी सुनीता चाैधरी व डाॅ.विमला डुकवाल का सम्मान किया गया। मुनि मणिलालजी व मुनि कुशल कुमार जी के सान्निध्य में हुए समाराेह के दाैरान अनेक गणमान्यजन माैजूद थे।