युवा प्रतिभा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह कल
बीकानेर | बल्लभ गाॅर्डन विकास मंच की ओर से युवा प्रतिभा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह 15 मार्च काे अायाेजित किया जाएगा। मंच के अधयक्षा विवेक मित्तल ने बताया कि समाराेह में 31 प्रतिभाअाें का सम्मान किया जाएगा। इस माैके पर जनप्रतिनिधियाें का भी नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। समाराेह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे।