नाले में डूबने से युवक की माैत, निगम पर लापरवाही का अाराेप
बीकानेर| भुट्टाें के चौराहे पर नाले में डूबने से युवक की मृत्यु के मामले में नगर निगम पर लापरवाही का अाराेप लगाया गया है। वार्ड 53 के पार्षद शहजाद खान भुट्टा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने निगम आयुक्त काे ज्ञापन देकर बताया कि चौधरी दूध भंडार से भुट्टाे के चौराहे तक नाला गंदे पानी से अटा पड़ा है। 20 फरवरी काे इसकी सफाई के लिए ज्ञापन दिया गया था, लेकिन सफाई नहीं करवाई गई। इस वजह से हाेली पर अशाेक मेघवाल नामक युवक नाले में डूब गया। शिष्टमंडल में शामिल अब्दुल रहमान लाेदरा, मोहम्मद अारीफ,इमरान,माैसीम, जाेगेन्द्र जाेइया, अमीन भाटी, किशन लाल अादि ने इस घटना पर राेष जताते हुए युवक के परिजनों काे मुआवजा देने की मांग की है।