पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीकानेर में गाड़ी पर पेट्रोल डालकर चार लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश, दो की हालत गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदमाशों ने पहले गाड़ी पर पेट्रोल फेंका और फिर आग लगा दी। - Dainik Bhaskar
बदमाशों ने पहले गाड़ी पर पेट्रोल फेंका और फिर आग लगा दी।
  • नोखा इलाके की घटना, दो गाड़ियों में 10-12 की संख्या में आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
  • बदमाशों ने पहले बोलेरो गाड़ी पर टक्कर मारी, फिर पेट्रोल की बोतल फेंककर उसमें आग लगा दी

बीकानेर. यहां नोखा इलाके में आपसी रंजिश में एक बोलेरो गाड़ी पर पेट्रोल डालकर चार लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। इसमें दो लोग गंभीर तौर पर झुलस गए। उनकी हालत गंभीर है। जबकि दो अन्य मामूली तौर पर झुलसे हैं। दोनों गंभीर घायलों को बीकानेर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वारदात में जख्मी हुए एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। 


पुलिस ने बताया कि विकास सेवक नाम के युवक ने वारदात की शिकायत की है। इसमें विकास ने बताया कि रविवार शाम को वह अपने साथी शांतिलाल को लेकर हॉस्पिटल दिखाने जा रहे थे। बोलेरो गाड़ी में उनके साथ पृथ्वी सिंह और अजीत सिंह भी थे। वह जब हॉस्पिटल के सामने पहुंचे। तभी दो अन्य गाड़ियों में करीब 10-12 लोग आ गए। पहले उन्होंने अपनी गाड़ी में बोलेरो को टक्कर मारी। इसके बाद सुरेश विश्नोई नाम के एक आरोपी ने पेट्रोल से भरी बोतल को गाड़ी पर फेंक दी और माचिस से आग लगा दी।

गाड़ी में दो लोग फंस कर बुरी तरह से जल गए। उनकी हालत गंभीर है।
गाड़ी में दो लोग फंस कर बुरी तरह से जल गए। उनकी हालत गंभीर है।

इसमें शांति लाल (25)और अजीत सिंह (24) बोलेरो में फंसकर जिंदा जलने लगे। जबकी विकास और पृथ्वी बाहर आ गए। इस बीच आसपास के लोग बाहर आए तब बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद शांति लाल और अजीत को बाहर निकाला गया। वारदात में शांतिलाल करीब 95 प्रतिशत तक और अजीत करीब 60 प्रतिशत झुलस गए।  वहीं, विकास और पृथ्वी के हाथ जले हैं। इन दोनों ने ही थाने आकर सूचना दी थी। 

खबरें और भी हैं...