पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News 17 Thousand Students Will Give Their Class 10 Exams From Today

17 हजार छात्र-छात्राएं आज से देंगे 10वीं की परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 10वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। जिले में 17 हजार 332 छात्र-छात्राएं 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा का समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे का है। परीक्षार्थियों के लिए काम की बात... घबराएं बिल्कुल नहीं, पेपर हाथ में आते ही सबसे पहले धैर्य से उसे पढ़कर समझ लें। जो प्रश्न आपको बहुत अच्छे से आ रहे हैं, उन्हें पहले कर लें। काॅपी में पूरा प्रश्न लिखने की जरूरत नहीं, इसकी बजाए संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर सीधे उत्तर लिखना शुरू कर दें, इससे आपके कुछ मिनट बच जाएंगे जो, उत्तर लिखने में काम आएंगे। बोर्ड परीक्षा में समय बहुत महत्वपूर्ण होता है।

समय की कमी से कई बार पूरा उत्तर अधूरा रह जाता है या कई प्रश्न हल नहीं हो पाते। छात्र परीक्षा सेंटर पर आधे घंटे पहले पहुंच कर अपना परीक्षा कक्ष, रोल नंबर चैक कर लें। पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा है। पेन-पेंसिल अलाऊ है, पर मोबाइल, ज्यॉमेट्री बॉक्स-बैग अलाऊ नहीं है।

बोर्ड परीक्षा प्रभारी चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिले में 110 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से 11 सेंटर प्राइवेट स्कूलों में बनाए गए हैं, जहां माइक्रोऑब्जर्वर लगाए गए हैं।

नकल रोकने के लिए तीन उड़नदस्ते तैनात रहेंगे: नकल रोकने के लिए तीन उड़नदस्ते तैनात रहेंगे। इनमें एक उड़नदस्ता माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का और दो डीईओ के होंगे। तीन परीक्षा सेंटरों शहर के न्यू नेहरू स्कूल, केपाटन के राजकीय सीसै स्कूल और देई के भी राजकीय सीसै स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इनके जरिए इन केंद्रों पर डायरेक्ट निगरानी रखेगा। परीक्षा कक्ष में 25 परीक्षार्थियों तक एक वीक्षक, इससे ज्यादा पर दो वीक्षक तैनात रहेंगे। हर परीक्षा सेंटर पर एक सिपाही तैनात रहेगा, हालांकि प्रावधान एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी का है।

18 हजार बच्चाें की 8वीं की परीक्षाएं भी आज से

8वीं परीक्षाएं भी गुरुवार से शुरू होंगी। इस बार 18 हजार 825 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 4.30 चार बजे तक रहेगा। डाइट के जिला परीक्षा प्रभारी राजेंद्रकुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले के पांचों ब्लॉक में से हर ब्लाॅक में दो-दो संग्रहण-मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां पेपर और काॅपियाें का वितरण किया जाएगा। संग्रहण केंद्र से प्रश्नपत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों के थानों में आलमारी में हैं। पूरे जिले में 10 संग्रहण व मूल्यांकन केंद्र हैं। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए चार उड़नदस्ते बनाए गए हैं।
खबरें और भी हैं...