पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 छात्राओं काे कंप्यूटर ट्रेनिंग देना शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को छात्राओं के लिए निशुल्क आरएससीआईटी कोर्स के बैच का शुभारंभ एसआईटी कंप्यूटर एकेडमी पर हुआ। इसमें 18 छात्राओं के अलावा जनप्रतिनिधि शामिल रहे। शुभारंभ पार्षद संजय भूटानी, संजय पांडे, अनिल चतुर्वेदी, गौरव वर्मा ने किया। सेंटर निदेशक भंवरसिंह ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश अनुसार महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से यह प्रशिक्षण पूरी तरह फ्री दिया जा रहा है। इसमें सभी मान्यता प्राप्त कंप्यूटरों सेंटरों में महिलाओं को प्रशिक्षण देने की शुरुआत शुक्रवार से की है। इस अवसर पर कुबेरसिंह हाड़ा, रिंका श्रृंगी, अनिला शर्मा, विधान भारद्वाज मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...