- Hindi News
- National
- Hindoli News Rajasthan News 19 Stags Caught In Hindauli 21 Thousand Rupees Seized
हिंडौली में 19 सटाेरिए पकड़े, 21 हजार रुपए जब्त
पुलिस ने सोमवार को सटाेरियाें के खिलाफ दबिश दी। डीएसपी श्यामसुंदर विश्नोई व थानाधिकारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि बड़ानयागांव में जिला स्पेशल टीम व हिंडौली पुलिस ने दबिश देकर सट्टे की पर्चियां, कैलकुलेटर, वर्ली चार्ट समेत 21 हजार 155 रुपए बरामद कर 19 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें बड़ानयागांव निवासी हीरालाल, रमेश, जगदीश, महावीर, पिंटू, दिलीप, अशोकसिंह मांगली, महावीर चतरगंज, लोकेश बाहरली बूंदी, कालूलाल चतरगंज, दिलीप अलोद, मोहम्मद खालिद अलोद, देवीलाल, मोरपाल जागा ढाकणी, मुख्तारअहमद बाहरली बूंदी, रामलाल त्रिशुल्या, प्रभुलाल नाड़ाहेत, बाबूलाल ढाकणी को हिरासत में लिया गया।