- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News 60 Patients Tested Health In The Camp Of Titaravasa
तीतरवासा के शिविर में 60 मरीजों की जांची सेहत
जमीतपुरा. ग्राम पंचायत नौताड़ा भोपत के तीतरवासा गांव में माता मंदिर परिसर में एक दिवसीय मेडिकल मोबाइल यूनिट शिविर लगाया गया। जिसमें डॉ. स्नेहिल मालव ने 60 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा अाैर दवाइयां वितरित की। शिविर में मेल नर्स आशिक अली, धनराज गुर्जर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अाैर ग्रामीण शामिल रहे।
बूंदी. मेडिकल मोबाइल यूनिट ने बल्लोप में सहकारी समिति में शिविर लगाकर 60 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा और दवाइयां दी। डॉ. स्नेहिल मालव ने बताया कि कोरोनो वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। आशिक अली, करण लोधा मौजूद रहे।