पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News 8th 10th Board Exam Begins English Paper On First Day

8वीं-10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, पहले दिन अंग्रेजी का पेपर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंद्रगढ़. छात्रों को तिलक लगाकर परीक्षा में सफलता की शुभकामना दी।

बूंदी. दसवीं क्लास के छात्र-छात्राएं पेपर देकर बाहर आते हुए।

बूंदी. जिलेभर में गुरुवार से 10वीं और 8वीं की परीक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ, छात्र-छात्राओं ने कहा कि पेपर अच्छा रहा है।

नैनवां. बूंदी डाइट जिला परीक्षा प्रभारी राजेंद्रकुमार शर्मा के नेतृत्व में डाइट की टीम ने 8वीं परीक्षा संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया और परीक्षा की जांच की। संग्रहण केंद्र प्रभारी विभा गौतम व कृष्णमुरारी सोनी को परीक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। टीम में सत्यनारायण वर्मा, मुकेश, सुहेल शामिल है। नैनवां सीनियर सैकंडरी स्कूल में 11 केंद्रों का संग्रहण केंद्र बनाया है।

इंद्रगढ़. शहर व बाबई में गुरुवार को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू होने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर परीक्षा में सफलता की शुभकामनाएं दी। जिला सहसंयोजक लोकेश प्रताप, राकेश प्रजापत, लोकेंद्रसिंह राणा, दीपककुमार, राकेश मीणा, कुंवरसिंह राणा, विवेक जायसवाल, भूपेंद्र प्रजापत मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...