पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News A Street Play Will Be Held Today Under The Gandhi Jayanti Year

गांधी जयंती वर्ष के तहतअाज हाेंगे नुक्कड़ नाटक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के मौके पर सालभर होने वाले कार्यक्रमों की शृंखला के तहत शुक्रवार काे गांधी भजन-देशभक्ति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उपखंड मुख्यालयों पर भी गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं हुई। अब 14 मार्च को नुक्कड़ नाटक, प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 15 मार्च को चित्रकला प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता, 16 मार्च को निबंध प्रतियोगिता व पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 17 मार्च को भाषण, काव्य, कविता प्रतियोगिता तथा 18 मार्च को महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता, सेमिनार एवं समापन होगा।

8 तक विविध आयोजन

ब्लाॅक स्तर पर सप्ताह भर होने वाले कार्यक्रमों के तहत 14 मार्च को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता और पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 15 को चित्रकला प्रतियोगिता और पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 16 को निबन्ध प्रतियोगिता और पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, 17 को भाषण,काव्य, कविता प्रतियोगिता और 18 मार्च को महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता और सेमीनार होगा।
खबरें और भी हैं...