पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अल्फा नगर में हादसा, बाइक चालक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तालेड़ा| नेशनल हाईवे-52 पर अल्फानगर अंडरपास के पास मंगलवार रात कोटा से बूंदी की ओर जा रही है कार ने सामने से आ रही बाइक टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक खैरोली निवासी मुकेश बैरवा (32) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हाईवे पेट्रोलिंग टीम अाैर पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाया। पुलिस के अनुसार फोरलेन का मरम्मत का काम चलने के कारण जगह-जगह एकतरफा यातायात किया गया है। इसी के चलते बाइक चालक उसी सड़क से अा रहा था, जिस पर कार सामने से आ रही थी। घटना के बाद कार चालक भाग गया। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
खबरें और भी हैं...