पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Accused Arrested For Stealing Vehicle For 7 Years

वाहन चुराने में 7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नैनवां. शहर से 7 वर्ष पूर्व हुई बोलेरो व पिकअप चुराने में फरार चल रहे आरोपी कल्या उर्फ रामलखन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी करोली जिले के बालिता गांव का निवासी है। चोरी के इस प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी घोड़ा उर्फ रामावतार उर्फ अवतार व उदय मीणा अभी भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि 5 जून 2013 को नैनवां से बोलेरो जिसमें ट्रैक्टर का इंजन रखा हुआ था और एक पिकअप चोरी हुई थी। जिस पर पारस जैन ने नैनवां थाने में केस दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो व पिकअप बरामद की थी। गिरफ्तार आरोपी गंगापुरसिटी जेल में बद था। एएसआई दशरथसिंह न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लेकर आरोपी को गंगापुरसिटी जेल से लेकर नैनवां थाने लेकर अाए।
खबरें और भी हैं...