- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Adinath Swami39s Birth Anniversary Will Be Celebrated On 17
आदिनाथ स्वामी की जयंती 17 को मनेगी
बूंदी| भगवान आदिनाथ स्वामी का 17 मार्च को जैन समाज की ओर से जन्म जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत सुबह 7.30 बजे सोत्यापाड़ा आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रभात फेरी के साथ होगी। प्रभात फेरी प्रमुख मार्गों से होती हुई चौगान जैन मंदिर पहुंचेगी। जहां श्रीजी के अभिषेक होंगे। महिला मंडल द्वारा प्रश्न मंच प्रतियोगिता कराई जाएगी। महोत्सव संयोजक प्रमोद गंगवाल ने बताया कि आदिनाथ जैन मंदिर में आदिनाथ मंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। वहीं, चौगान जैन मंदिर आश्रम में शाम 7.30 बजे भक्तामर पाठ किया जाएगा। महाआरती होगी।