एडीएम आैर तालेड़ा एसडीएम का कोटा तबादला
बूंदी| बूंदी एडीएम राजेश जोशी का तबादला विशेषाधिकारी (भूमि) नगर विकास न्यास, कोटा रिक्त पद पर किया गया है। जोशी ने नए पद पर ज्वाइन भी कर लिया है। वहीं तालेड़ा एसडीएम मोहम्मद ताहिर को जिला रसद अधिकारी, कोटा के रिक्त पर लगाया गया है। किशनगंज एसडीएम व उप परियोजना अधिकारी (सहरिया विकास परियोजना) का तबादला उप सचिव, नगर विकास न्यास कोटा द्वितीय अंबालाल मीणा के स्थान पर किया गया है। अंबालाल मीणा को एपीओ किया गया है, वे बूंदी जिला परिषद सीईओ के बड़े भाई हैं। संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए हैं।