- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Admission Continues In Mahatma Gandhi English Medium School
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश जारी
बूंदी. शहर के महात्मा गांधी सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 1 से 9 तक प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रधानाचार्य अनीता चौहान ने बताया कि कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च है। प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची 17 मार्च को नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की सूची 20 मार्च को चस्पा की जाएगी। इसी प्रकार कक्षा 2 से 9 तक प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च है। आवेदनाें की सूची 24 मार्च को नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की सूची 27 मार्च को लगाई जाएगी। चौहान ने बताया कि अब तक 300 से अधिक आवेदन फाॅर्म नए प्रवेश के लिए दिए जा चुके हैं।