पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakheri News Rajasthan News Angry Farmers Reached Gohada Head Due To No Water Supply

नहरी पानी नहीं मिलने से नाराज किसान गोहाड़ा हेड पर पहुंचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कापरेन. चंबल की बाईं मुख्य नहर की केपाटन व कापरेन ब्रांच की नहराें में अंतिम छाेर तक पानी नहीं पहुंचने से किसानाें काे परेशान हाेना पड़ रहा है। किसानाें की गेहूं की फसल बर्बाद हाेने के कगार पर है। बुधवार शाम 7.30 बजे नाराज बड़ी संख्या में किसान केपाटन ब्रांच के गाेहाटा हेड़ पर आ डटे। नाराज किसानाें का कहना था कि अंतिम छाेर के गाेहाटा, बगली, बहड़ावली, बसवाड़ा गांवाें के किसानाें काे गेहूं की फसल के लिए परेशान हाेना पड़ रहा है। सूचना पर पूर्व जिला प्रमुख राकेश बाेयत ने नाराज किसानाें काे समझाया और सीएडी के इंजीनियराें काे खरी-खरी सुनाई। कहा कि किसानाें के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं हाेगी। बाेयत में कहा कि मशीन व मानव संसाधन जुटाकर अविलंब रूप से किसानाें काे पानी पहुंचाएं। इसी बीच सीएडी एईएन अनंत तंबाेलिया व जेईएन साेनू मीना अा गए। दाेनाें अधिकारियाें से बाेयत ने बात की और एसडीएम काे भी अवगत कराया। करीब एक घंटे की समझाइश में शीघ्र नहरी पानी पहुंचाने के आश्वासन पर किसानाें का आक्राेश शांत हुआ।
खबरें और भी हैं...