भांग की अवैध बिक्री पर गिरफ्तारी
तालेड़ा| नेशनल हाईवे पर कोटा-बूंदी जिले की सीमा के बीच गोविंदपुर बावड़ी के पास लंबे समय से धाेबी की दुकान के पास दुकान लगाकर भांग की अवैध बिक्री की जा रही थी। दुकान पर शुक्रवार सुबह छापा मारकर पुलिस ने 680 ग्राम अवैध भांग बरामद की। सीआई रमेश तिवारी के अनुसार हाईवे पर बनी दुकानों के बाहर भांग की गोलियां बनाकर अवैध रूप से बेचना सामने आया। पुलिस ने अवैध रूप से भांग बेचने के आरोप में धोबी की दुकान चलाने वाले मदनलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर भांग का सैंपल जांच के लिए रखा है। पुलिस के अनुसार अनुज्ञा पत्र के बिना चल रही भांग की दुकानों को सीज कर अवैध रूप से बिक्री करने वालों के खिलाफ दबिश दी जा रही है।