बसोली : हवन में दी आहुतियां
बसोली. सथूर में देवसझर महादेव की वार्षिक तिथि बंधन की पूर्णाहुति कार्यक्रम मार्कंडेय ऋषि के आश्रम में हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने हवन में आहुतियां दी। तालाबगांव बोरखंडी, बड़ोदिया, सथूर, दाता, ढाकणी, नठावा के लोगों ने पूर्णाहुति कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। इससे पूर्व रात्रि को महादेव स्थल पर मंदिर में भजन संध्या हुई। कलश यात्रा भी निकाली। कार्यक्रम के दौरान पुजारी माधवनाथ, सीताराम गुर्जर, लोकेश पारीक, भंवरलाल सैनी, कजोड़लाल, कन्हैयालाल सैनी, भंवरलाल गुर्जर मौजूद रहे।