बीजासन माता मेला ठेके की बोली 13 को
इंद्रगढ़. बीजासन माता मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 25 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले नवरात्र मेले में बड़ी संख्या में यात्री यहां आते हैं। तहसीलदार नरेंद्रसिंह ने बताया कि वाहनों की पार्किंग के लिए खुली बोली 13 मार्च को दोपहर 12 बजे बीजासन माता धर्मशाला में लगाई जाएगी। मेले में आने-जाने वाले अधिकारियों और दुकानदारों के अलावा समिति से जुड़े हुए लोगों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।