पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक



एलएंडटी मशीन के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत

डाबी| चैनपुरिया गांव के पास खदान में झड़ाई के लिए रास्ता बनाते समय ऊपर से मलबा गिरने से मशीन के नीचे दबने से चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। थानाप्रभारी संपतसिंह राणावत ने बताया कि रतनपुरा निवासी राधेश्याम (27)पुत्र भोजराज गुर्जर खदान में झड़ाई करते समय एलएंडटी मशीन के नीचे दब गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। खान मालिक अशोक जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

बसोली. रामी की झोंपड़िया के पास 148डी हाईवे पर बैरवा का झोंपड़ा के नजदीक पुलिया पर बूंदी से अपने गांव भोजगढ़ जाते समय रविवार काे बसोली से बूंदी की तरफ जा रही एक कार ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार भोजगढ़ निवासी सरदारा राम मीणा (40) पुत्र किसना मीणा ने मौके पर ही दम ताेड़ दिया। सूचना पर बसोली थानाप्रभारी भंवरसिंह राणावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को जब्त कर बसोली एंबुलेंस की ओर से हिंडौली अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को मोर्चरी में रखवाया गया, जिसका सोमवार को सुबह परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौके से कार चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
खबरें और भी हैं...