पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nanwan News Rajasthan News Bike Rider Injured In Tractor Collision On National Highway

नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेशनल हाईवे-148डी पर कीरों के झोंपड़ों के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार मदन गोपाल (48) घायल हो गया। घायल करवर थाना क्षेत्र के अरनेठा गांव का रहने वाला है।

घायल को शहर के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद बूंदी रैफर किया है। सूचना मिलने पर नैनवां थाने से एएसआई मोहनलाल मीणा मय टीम के मौके पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद घायल को बूंदी रैफर किया गया।

एएसआई ने बताया कि घायल बाइक से नैनवां से जजावर की ओर जा रहा था तब कीरों के झोंपड़े के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। घायल के पर्चा बयान नहीं होने से फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...