पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Bundi39s Health Was Filled With Colorful Foreign Birds

रंग-बिरंगे विदेशी परिंदों से गुलजार हुई बूंदी की फिजां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले की प्राकृतिक आबोहवा विदेशी परिंदों को रास आने लगी है और यहां के जलस्रोत-सघन जंगल इन दिनों रंग-बिरंगे परिंदों से आबाद है। भीमलत वन क्षेत्र में इन दिनों बड़ी संख्या में गिद्ध दिखाई दे रहे हैं, जिनमें उत्तरी चीन, मंगोलिया से आने वाले बड़े आकार वाला यूरेशियन काला गिद्ध भी शामिल है। इसके अलावा यहां हिमालयन ग्रिफान, इजिप्शियन और भारतीय गिद्ध भी बड़ी संख्या में दिखाई दिए है।

24 प्रजाति के पक्षी कर रहे जलक्रीड़ा

स्पेन, दक्षिणी अफ्रीका-मध्य यूरोप से भारत के दक्षिणी-पूर्वी राज्यों में शीतकालीन प्रवास पर आने वाले ब्लेक स्टॉर्क पक्षी भी जिले के अभयपुरा बांध पर एक पखवाड़े से जमे हुए हैं। प्रवासी ब्लेक स्टॉर्क एवं काल गिद्ध पक्षी जिले में पहली बार दिखाई दिए है। इसके अलावा नोर्थन शोवलर, सुर्खाब, पोचार्ड, पेलिकन सहित 24 प्रजाति के पक्षी सर्दी वापस लौटने से अभी जलाशयों पर जलक्रीड़ा करते देखे जा रहे हैं। पक्षी प्रेमी एवं बूंदी के पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक पृथ्वीसिंह राजावत ने बताया कि इस बार अधिक बरसात जिले का पर्यावरण तंत्र बेहतर हुआ है और इसका असर यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है।
खबरें और भी हैं...