पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कापरेन में शिविर, 166 यूनिट रक्त एकत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कापरेन| कस्बे में शुक्रवार को स्वर्गीय बनासीबाई की पुण्यतिथि पर रक्तदान महादान परिवार की ओर से मीणा छात्रावास में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एमबीएस ब्लड बैंक कोटा की टीम ने 166 यूनिट रक्त संग्रहित किया। आयोजन समिति के महेंद्र मीणा ने बताया कि शिविर की शुरुआत हंसराज मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में सरपंच संघ जिलाध्यक्ष आनंदीलाल मीणा, सरपंच ओमप्रकाश मीणा, गोहाटा सरपंच सुनील मीणा, पूर्व सरपंच कमल मीणा, गोपाल माहेश्वरी, समाजसेवी राकेश मीणा, सोनू मीणा, सीपी, संदीप, बाल मुकुंद, देवकिशन, मुकेश मीणा, बबलू, अनिल, अजरुद्दीन, अरविंद गमाणिया, मुन्ना खान, अतीक, लोकेश मीणा, हितेश नागर, आशिष, कीर्तिश, रामचरण, बंटी, पृथ्वीराज, दिनेश, कालू, मनोज का सहयोग रहा।
खबरें और भी हैं...