पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Celebrated The 300th Birth Anniversary Of Swami Ramchandraji

स्वामी रामचंद्रजी की 300वीं जयंती मनाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी. विजयवर्गीय समाज ने बालचंदपाड़ा के रामद्वारा में स्वामी रामचंद्रजी की 300वीं जयंती मनाई। इस दौरान होली मिलन समारोह भी मनाया गया। पूर्व अध्यक्ष गोपीकृष्ण विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी रामचरणजी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलन से की गई। महिला मंडल ने भजन-कीर्तन-रामनाम का जाप किया। मुख्य अतिथि स्वामी रामरमैयाराम रहे, अध्यक्षता नाथूलाल विजयवर्गीय ने की। विशिष्ट अतिथि महिला मंडल की उमा विजयवर्गीय, सरोज विजयवर्गीय रही, किरण विजयवर्गीय ने अतिथियों का आभार जताया। विजयवर्गीय समाज बूंदी के अध्यक्ष माधवप्रसाद विजयवर्गीय ने 2 साल के कार्यकाल में संगठन की ओर से चलाई गई गतिविधियों में सहयोग के लिए समाजबंधुओं को धन्यवाद दिया।
खबरें और भी हैं...