- Hindi News
- National
- Jajawar News Rajasthan News Cheung By Taking A Dent In The Back Wall Took Goods Worth 55 Thousand Rupees 25 Thousand From The Shop
पीछे की दीवार में सेंध लगाकर दुकान से 55 हजार रुपए-25 हजार के सामान ले गए चाेर
मालिक हरिनारायण व पुलिस को चाेरी हाेने की सूचना दी। इसके बाद हैड कांस्टेबल समंदर सिंह पुलिस जाब्ते लेकर अाए। मुआयना कर दुकान के पीछे वाले एरिया में खंडहर एवं लावारिस पड़े पुराने घरों की भी स्थिति देखी, जहां पड़े लोहे के सरिया को बरामद किया। उधर, दुकानदार हरिनारायण ने पुलिस थाने में रिपोर्ट कायम कराई, जिसमें दुकान से 55 हजार रुपए अाैर 20-25 हजार के सामान चोरी हाेना बताया गया। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। चाेराें की अभी पहचान नहीं हाे पाई है।
जजावर. दुकान में पीछे सेंध लगाकर की चोरी की घटना।
जजावर. कस्बे के बस स्टैंड के गोल चबूतरे के पास बुधवार रात चोरों ने किराने की दुकान में पीछे वाली दीवार में सेंध लगाकर नकदी अाैर सामान चुरा लिए। कुछ दूर किराने की एक अाैर दुकान में भी चोरी का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार गोल चबूतरे के पास खोढ़ी निवासी हरिनारायण की किराने की दुकान है। दुकान को बुधवार रात उसका पुत्र देवलाल ताले लगाकर बंद कर गांव गया था। गुरुवार सुबह 9.30 बजे एक जने काे दुकान के पीछे वाली दीवार में गड्ढा दिखाई दिया तो दुकान मालिक हरिनारायण व पुलिस को चाेरी हाेने की सूचना दी। इसके बाद हैड कांस्टेबल समंदर सिंह पुलिस जाब्ते लेकर अाए। मुआयना कर दुकान के पीछे वाले एरिया में खंडहर एवं लावारिस पड़े पुराने घरों की भी स्थिति देखी, जहां पड़े लोहे के सरिया को बरामद किया। उधर, दुकानदार हरिनारायण ने पुलिस थाने में रिपोर्ट कायम कराई, जिसमें दुकान से 55 हजार रुपए अाैर 20-25 हजार के सामान चोरी हाेना बताया गया। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। चाेराें की अभी पहचान नहीं हाे पाई है।