पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Complaint Against Hotel Operators For Tearing Down The Wall

होटल संचालकों के खिलाफ दीवार तुड़वाने की शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तुड़वा दी गई। आशा शर्मा ने सात मार्च को कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दी है। जिसके मुताबिक दंपती को धमकाकर गालीगलौच की। उनके मजदूरों को भगा दिया गया। अाराेप लगाया कि ये लोग अतिक्रमण के नाम पर इस जगह पर कब्जा करना चाहते हैं।

बूंदी. बालचंदपाड़ा स्थित अभयनाथ महादेव राेड पर रजिस्टर्ड प्लॉट होने के बावजूद नगरपरिषद द्वारा 100 फीट की बाउंड्रीवॉल तोड़ने की प्लॉट मालकिन आशा शर्मा ने स्वायत्तशासन मंत्री व कलेक्टर से शिकायत की है।

उसके मुताबिक उसका 4000 वर्ग फीट में प्लॉट है। यहां होटल के संचालक ने पटवारी से गलत नपती कराकर आशा शर्मा के पति जयप्रकाश त्रिपाठी के नाम नगरपरिषद से गलत नोटिस दिलवाया और सुनवाई का मौका दिए बगैर 6 मार्च को नगरपरिषद के अतिक्रमण हटाओ दस्ते से उसके प्लॉट की 100 फीट बाउंड्री तुड़वा दी। मार्ग चौड़ा करने के नाम पर बिना मुआवजा दिए बाउंड्रीवॉल तुड़वा दी गई। आशा शर्मा ने सात मार्च को कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दी है। जिसके मुताबिक दंपती को धमकाकर गालीगलौच की। उनके मजदूरों को भगा दिया गया। अाराेप लगाया कि ये लोग अतिक्रमण के नाम पर इस जगह पर कब्जा करना चाहते हैं।

बूंदी. नगरपरिषद की ओर से तोड़ी गई 70 फीट बाउंड्रीवॉल
खबरें और भी हैं...