- Hindi News
- National
- Bundi News Rajasthan News Construction Work Done By Encroaching In The Common Way
आम रास्ते में अतिक्रमण कर किया निर्माण कार्य
नैनवां. ग्राम पंचायत दुगारी के आमरास्ते में हो रहे अतिक्रमण को पुलिस जाब्ता की सहायता हटाने की मांग को लेकर सरपंच ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। सरपंच रामलाल खींची ने बताया कि दुगारी मुख्य बाजार में जाने वाले रास्ते पर बस स्टैंड के पास दो जनों ने 4-5 फीट अतिक्रमण कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे गांव में शांतिभंग होने की अाशंका है। अतिक्रमी को दुगारी पंचायत द्वारा दिए नोटिस की भी अवहेलना की जा रही है और लड़ाई-झगड़ा करने पर आमादा है। सरपंच ने तहसीलदार से उक्त खसरा 4796/ 1915 रकबा 8 बिस्वा का सीमाज्ञान करवाकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।