श्रीराम जन्मोत्सव के लिए बनाए संयोजक-सहसंयोजक
बूंदी. श्रीराम जन्मोत्सव समिति की बैठक बुधवार को कार्यालय में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से श्रीराम जन्मोत्सव का संयोजक केशव (पवन) भार्गव, सहसंयोजक सुनील गौतम बॉबी को बनाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव मनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। इसके बाद बालचंदपाड़ा मंशापूर्ण गणेशजी की पूजा अर्चना कर रामनवमी की शोभायात्रा का निमंत्रण दिया गया। श्रीरामजी की शोभायात्रा को बड़ा स्वरूप देने का सभी ने संकल्प लिया। सोहन भारद्वाज, गोपाल अजमेरा, कन्हैयालाल, रामेश्वर मीणा, कैलाश शर्मा, राजेंद्र सोनी, पवन भार्गव, सुनील गौतम, कुंजबिहारी बिल्या, मुक्ति शर्मा, प्रशांत मोदी, महेश जिंदल, संजय शर्मा, महावीर खंगार, रमेश हाड़ा, घनश्याम दुबे, चंद्रमोहन मेवाड़ा, रवि शर्मा, अमित गौतम, पप्पू सोनी मौजूद थे।