पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bundi News Rajasthan News Coronation Stopping Medical Department Is Violating Government Advisory

कोरोना रोकने वाला चिकित्सा विभाग ही कर रहा सरकारी एडवाइजरी का उल्लंघन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बूंदी. दिल्ली में कोरोना को महामारी घोषित करने के बाद प्रदेश में इसको लेकर सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर सभी प्रशिक्षण व बैठकों पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद जिले में सरकारी बैठकें और प्रशिक्षण चल रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अाेर से क्षय रोग उन्मूलन के लिए 19 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉक्टरों व मेल नर्स का कहना है कि प्रशिक्षण पर रोक है और प्रशिक्षण ऑनलाइन भी दिया जा सकता है। इसके लिए भीड़ जमा करने की कहां आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि जयपुर में कोरोना वायरस के प्रशिक्षण के लिए भी डॉक्टरों ने विरोध कर वीसी के जरिए प्रशिक्षण की मांग की थी।

शुक्रवार को कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए चिकित्सा-स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुराने सभागार भवन में राज्य स्तर से प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा पीएमओ, निजी अस्पताल प्रबंधकों, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान न डॉक्टरों ने मास्क लगा रखे थे, न प्रशिक्षण देने वालों लगाए। इसमें सीएमएचओ डॉ. जीएल मीणा, डॉ. अनिल जांगिड़, डॉ. लक्ष्मीनारायण मीणा, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. रवीना खान ने जिलास्तरीय प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात अब खण्ड स्तर पर जिलास्तर से प्रशिक्षित टीम प्रशिक्षण देगी। इस प्रशिक्षण के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों खंड एवं सेक्टर के चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ व विभागीय कार्मिकों को 14 से 17 एवं 18 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 17 एवं 18 मार्च के प्रशिक्षण में सेक्टर के नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, आशा सहयोगिनियों को कोरोना वायरस से रोकथाम पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण लेने के बाद एएनएम व आशा सहयोगिनियां घर-घर जाकर जागरूक करेगी। सीएमएचओ ने बताया कि ग्रामीणों को पंपलेट का भी वितरण किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक, माइकिंग एवं बैनर का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके लिए नर्सिंग विद्यार्थियों को भी जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि विदेशी पर्यटक व विदेश से आने वाले लोगों के लिये कोरोना वायरस की जागरूकता के लिएप्रचार-प्रसार किया जा रहा है। खांसी, जुकाम व बुखार पीड़ित विदेशी पर्यटक होने पर उसकी जांच चिकित्सा टीम की ओर से किए जाने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से प्रतिदिन खंासी, जुकाम व बुखार के मरीज के संबंध में चिकित्सा टीमों के द्वारा जांच कर मॉनिटरिंग भी की जा रही है। सीएमएचओ ने बताया कि लक्षण पाए जाने पर लापरवाही नहीं बरतें, बल्कि उपचार के लिए तत्काल नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में संपर्क करें या टोल फ्री नम्बर नेशनल कोल सेंटर 91-11-23978046, टोल फ्री हैल्पलाइन नंबर 104 व 108, स्टेट कंट्रोल रूम नंबर 0141-2225624 पर संपर्क कर सकते हैं।

बूंदी. कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर प्रशिक्षण लेते सीएमएचओ।
खबरें और भी हैं...